महेश्वर: बुलेट विवाद में दोस्त की बेरहमी से हत्या, आरोपी को उम्रकैद: पहले सिर पर बोतल मारी, फिर गला घोंटा
खरगोन शहर के चर्चित हत्याकांड में जिला न्यायालय मंडलेश्वर की विशेष अदालत ने शुक्रवार शाम 4 बजे को एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। कोर्ट ने बुलेट मोटरसाइकिल के मामूली विवाद में अपने ही दोस्त की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी यश उर्फ यसु पटेल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही, आरोपी पर 8,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।