बरवाडीह: अवैध बीड़ी पत्ता कारोबार पर नहीं लग पा रहा शिकंजा, कार्रवाई के बावजूद सक्रिय है नेटवर्क #
बरवाडीह। प्रखंड के विभिन्न वन क्षेत्रों से अवैध रूप से निकाला जा रहा बीड़ी पत्ता अब जंगलों से निकलकर खेतों तक पहुंच रहा है, लेकिन इसके पीछे सक्रिय तस्करों तक प्रशासन और वन विभाग अब भी नहीं पहुंच पा रहा है। हाल के दिनों में वन विभाग द्वारा कई स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में बीड़ी पत्ता जब्त किया गया है,