बिसौली: बिसौली तहसील परिसर में केयरटेकर महिलाओं का धरना जारी, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
Bisauli, Budaun | Jun 22, 2026 बिसौली तहसील परिसर में सामुदायिक शौचालयों की केयरटेकर महिलाओं का धरना सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को 11 बजे करीब अंबेडकर जस्टिस पार्टी के नेतृत्व में महिलाएं अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। धरनारत महिलाओं ने बताया कि एसडीएम बिसौली को ज्ञापन सौंपकर बकाया एवं मासिक मानदेय का समय पर भुगतान, मानदेय सीधे बैंक खातों में भेजने की मांग की है