छतरपुर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सिविल सोसाइटी द्वारा महाराजा छत्रसाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए नि:शुल्क पेयजल केंद्र रविवार की दोपहर 3 30 बजे (प्याऊ) शुरू किया गया। इस पहल का उद्देश्य आम जनता और यात्रियों को गर्मी में ठंडा व शुद्ध पानी उपलब्ध कराना है। उद्घाटन कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।