भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ धरवाल ने वीरवार को मंडी सर्किट हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलकर अपनी नियुक्ति के लिए आभार जताया है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ धरवाल ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा संगठन की मजबूती के लिए वे प्रदेशभर के किसानों से संवाद स्थापित करेंगें।