खालवा: स्कूल से लौट रही शिक्षिका से चैन स्नैचिंग, 70 से ज्यादा CCTV खंगाल रही पुलिस
खंडवा के रोशनाई गांव की शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षिका रीना वर्मा स्कूल से स्कूटी पर घर लौट रही थीं। भवानी माता मंदिर रोड स्थित पुलिया के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश उनके गले से सोने की चैन छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पदमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना बुधवार शाम 4 बजे की है