लखीमपुर: लखीमपुर में सेठ घाट उल्ल नदी की सदर विधायक ने सफाई अभियान से बदली तस्वीर, लौट रही नदी की निर्मलता
लखीमपुर खीरी शहर की जीवनदायिनी कही जाने वाली उल्ल नदी को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में सेठ घाट पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सदर विधायक योगेश वर्मा के प्रयासों से नमामि गंगे योजना के तहत नदी की सफाई का कार्य तेजी से जारी है, जिससे वर्षों से गंदगी की मार झेल रही नदी अब धीरे-धीरे निर्मल होती दिखाई दे रही है।