बीना: सिंधी समाज ने धूमधाम से मनाया चेटीचंड पर्व, गांधी वार्ड से निकाली गई बाइक रैली
Bina, Sagar | Mar 30, 2025 चेटीचंड पर्व के चलते सिंधी समाज के लोगों ने रविवार करीब 11:00 बजे वाहन रैली का आयोजन किया। सिंधी समाज ने गाजे बाजों के साथ बाहन रैली निकाली जो गांधी वार्ड स्थित सिंधी धर्मशाला से शुरू होकर पाठक वार्ड स्थित भगवान झूलेलाल मंदिर पहुंची जहां से दर्शन के बाद बाहन रैली नगर भ्रमण करते हुए वापस गांधी वार्ड स्थित धर्मशाला पर समाप्त हुई।