नावकोठी: विष्णुपुर में जलमीनार से तीन दिनों से जलापूर्ति बाधित, उपभोक्ताओं में हाहाकार
विष्णुपुर के जल मीनार से विगत तीन दिनों से जल आपूर्ति नहीं होने से गांव में हाहाकार मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में नल जल आपूर्ति नहीं होने के कारण असुविधा हो रही है।लोगों के चपाकल से पानी नहीं निकल रहे हैं। इस वजह से नल जल ही एकमात्र पीने का सहारा है।