सांगोद: सांगोद में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने 4 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास
Sangod, Kota | Feb 15, 2025 ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर शनिवार को दोपहर 1 बजे जिले के सांगोद के दौरे पर रहे। उन्होंने नगर पालिका सांगोद में 4 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। समारोह को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने कहा कि 19 फरवरी को राजस्थान का बजट घोषित होगा। सांगोद विधानसभा क्षेत्र में पूर्व में भी सरकार ने खूब दिया था।