सांगोद: सांगोद कस्बे में पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कई कार्यक्रम आयोजित, शहीद हेमराज मीणा को भी किया गया याद
Sangod, Kota | Feb 14, 2025 कोटा जिले के सांगोद कस्बे में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की याद में शुक्रवार को कई आयोजन हुए। हमले में शहीद विनोदकलां निवासी हेमराज मीणा की पुण्यतिथि पर विनोदकलां में उनके स्मारक पर रक्तदान शिविर एवं निशुल्क मेगा जांच शिविर आयोजित हुआ। शिविर में स्वास्थ्य एवं परामर्श के साथ निशुल्क दवाईयां भी मरीजों को मिली