धनौरा: गांव फतेहपुर में तेज बारिश में मकान गिरने से दबा बच्चा, घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव फतेहपुर में राजू का परिवार रहता है। लगातार हो रही बारिश के कारण राजू का मकान भर भर कर गिर गया मकान में उसकी मासूम बच्चा दब गया। परिवार के लोगों ने उसे बाहर निकाला और नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, इस दौरान घर स्वामी राजू ने मुआवजे की मांग की है और कहा है कि हमें मुआवजा मिलना चाहिए।