सिंगाही थाना क्षेत्र के बेलरांया कड़िया रोड पर स्थित शीला ज्वैलर्स की दुकान पर सोमवार को दिनदहाड़े दबंगों ने हमला कर दिया। पीड़ित कर्मचारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दुकान के पीछे गली के फाटक से अपने मालिक के आंगन में मिट्टी पटवा रहा था, तभी रामप्रसाद पुत्र छोटेलाल यादव, सतीश और विनोद पुत्रगण रामऔतार अपने साथियों के साथ मिलकर पिटाई कीथी।