मोहनपुर प्रखंड के डांगरा को गुड़ के तिलकुट से मिली है देश और विदेश में पहचान। आइये जानते हैं डांगरा के गुड़ के तिलकुट की क्या है खासियत और क्या है डिमांड। डंगरा के दुकानदार बताते हैं कि डंगरा के तिलकुट में विशेष सामग्री डाली जाती है। जिसके कारण डंगरा का तिलकुट सोंधा और स्वादिष्ट होता है। हलांकि बिहार के गया जी का तिलकुट देश विदेश में फेमस है।