जशपुर: गौरव पथ का होर्डिंग बना खतरा, तेज आंधी में फटकर सड़क पर लटक रहा विज्ञापन
जशपुर जिला मुख्यालय के गौरव पथ में लगाया गया बड़ा विज्ञापन होर्डिंग अब राहगीरों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बनता जा रहा है। गुरुवार शाम करीब 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार तेज आंधी-तूफान के दौरान होर्डिंग में लगा विज्ञापन फ्लैक्स फटकर सड़क के बीचों-बीच लटक गया, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।