इज्जतनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले वांछित आरोपी शोएब को वसंत विहार से गिरफ्तार किया। शोएब शास्त्री नगर फेस-1 का रहने वाला है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह युवती को गुड़गांव ले गया था और फिर बरेली लौटा। मामले में फरार चल रहे आरोपी पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।