मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र के मुजेहरा के पास बाइक सवार को बोलेरो ने मारी टक्कर, महिला घायल, इलाज के दौरान हुई मौत
बताते चले कि शनिवार की सुबह लगभग 11:00 बजे। चील थाना क्षेत्र के मुजेहरा के पास बाइक पर सवार महिला की बोलेरो की टक्कर से मौत हो गई ।मृतक महिला की पहचान लालती देवी उम्र लगभग 50 साल जो कि भदोही जनपद के शरबत खानी गांव की रहने वाली थी। बाइक पर बैठकर मिर्जापुर आ रही थी। इस दौरान मुजेहरा के पास बोलेरो से टक्कर हो गई। जिसमें इलाज के दौरान लालती देवी की मौत हो गई।