भोरे: शुकुल डूमर गांव से एक युवती हुई लापता, युवती कि माँ ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी, पुलिस ने जांच शुरू की
थाना क्षेत्र के शुकुल डूमर गांव निवासी बिंदा देवी ने अपने पुत्री संध्या कुमारी के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री संध्या कुमारी बीए की मार्कशीट की डिग्री कंप्यूटर से निकलवाने के लिए भोरे गई थी। काफी समय बीच जाने के बाद जब वह घर नहीं लौटी तो उन्होंने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन मोबाइलस्विच ऑफ था।