गभाना: चूहरपुर के पास मालगाड़ी की चपेट में आकर वृद्ध की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
मिली जानकारी के अनुसार थाना गभाना के गांव पैराई निवासी राकेश सिंह बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे चूहरपुर गांव स्थित मंदिर पर जा रहे थे। तभी डीएफसी रेलवे लाइन पार करने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।