माधौगढ़: रूपापुर गांव में भारत प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया, प्रधान सचिव ने सफाई कर्मियों के साथ मिलकर प्लास्टिक बीनी
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के रूपापुर गांव में प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने को लेकर प्रधान समर सिंह और राहुल कुमार वर्मा सचिव एवं पंचायत मित्र और सफाई कर्मियों के द्वारा गांव में प्लास्टिक बिनकर आर आर सेंटर में एकत्रित की गई है।दिन गुरुवार समय लगभग 5 बजे तक अभियान चलाया गया है।समर सिंह प्रधान के द्वारा गांव के लोगों से कहा गया कि प्लास्टिक का यूज करना बंद किया जाए।