सोनो: विशनपुर रुझानिया गांव में एसएसबी ने नक्सल प्रभावित विशनपुर में लगाया पशु चिकित्सा शिविर
Sono, Jamui | Feb 6, 2024 मंगलवार को नक्सल प्रभावित चरकापत्थर थाना क्षेत्र के रजौन पंचायत के विशनपुर रुझानिया गांव में कार्यवाह कमांडेंट ब्रजेश सिंह प्रतिहार के निर्देश पर एसएसबी 16 वीं वाहिनी सी समवाय कंपनी कमांडर जितेंद्र सिंह की निगरानी में सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत पशुओं के स्वास्थ्य की देखरेख व रोगों के निदान के लिए मेडिकल शिविर आयोजित किया.