सोनो: लोकसभा चुनाव को लेकर जमुई में बड़े पैमाने पर थानेदार का तबादला, 24 घंटे के भीतर योगदान देने का दिया निर्देश
Sono, Jamui | Feb 4, 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने जमुई में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। जिसमें जिलेभर के थानाध्यक्ष शामिल हैं। सभी पुलिस पदाधिकारियों का तबादला मुंगेर, लखीसराय और शेखपुरा में किया गया है। जमुई एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने नए पुलिस पदाधिकारियों के तबादे की लिस्ट जारी कर सभी को 24 घंटे के भीतर योगदान करने का निर्देश दिया है।