गुरुआ: गुरुआ के बढ़ी बिगहा में हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, पुलिस ने वाहन जब्त किया
Gurua, Gaya | Apr 5, 2025 शनिवार की शाम 7 बजे गुरुआ-करमाइन मुख्य सड़क पर स्थित बड़ही बिगहा नहर पुल के पास एक हाइवा ने खड़ी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेतरिया गांव निवासी 20 वर्षीय राहुल कुमार अपनी बाइक पुल के किनारे खड़ी कर कुछ कार्य कर रहा था। इसी दौरान करमाइन की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ह