जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के श्रीराम दरबार मंदिर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आगामी हिंदू सम्मेलन को लेकर पदाधिकारियों के साथ एक योजना बैठक आयोजित की गई। हरिगढ़ विभाग क्षेत्र से हाथरस पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक गोविंद जी ने पदाधिकारियों के साथ योजना बैठक में आगामी हिंदू सम्मेलनों की रणनीति पर चर्चा की।