नगर पालिका परासिया ने मयूर वन मैदान में गुरुवार को आनंद उत्सव का आयोजन किया। रस्सा खींच, कुर्सी दौड, नीबू दौड, जैसी प्रतियोगिताओं में नागरिकों, स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर पुरस्कार जीते। आनंद उत्सव पर अपना बेहतर प्रदर्शन कर नागरिक खुशियों से झूम उठे। नगर पालिका अध्यक्ष विनेाद मालवीय ने 4 बजे पुरस्कार वितरण किया।