सिवनी में स्वामी विवेकानंद जयंती एवं युवा दिवस के अवसर पर जिलेभर के शैक्षणिक संस्थानों में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में सोमवार को जिलास्तरीय कार्यक्रम उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वंदे मातरम के सामूहिक गायन के उपरांत सभी ने सूर्य नमस्कार किया।