बोडला: नेशनल हाईवे के किनारे चोरभट्टी के जंगल में लगी भीषण आग, वन अमला बेखबर
कबीरधाम जिले में नेशनल हाईवे के किनारे चोरभट्टी के जंगल में भीषण आग लगने से वन संपदा को बड़ा नुकसान हो रहा है। ग्राउंड जीरो से शनिवार की सुबह 11 के आसपास मिली जानकारी अनुसार, चोरभट्टी क्षेत्र के रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 किनारे जंगल में आग तेजी से फैली, जिससे वन्यजीवों को भी खतरा पैदा हो गया है। सूचना के बावजूद वन विभाग की टीम घंटों तक मौके पर नहीं पहुंची