बड़वाह एसडीओपी कार्यालय व सनावद पुलिस थाने पर शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर एसडीओपी श्रीमति अर्चना रावत ने स्टाफ के साथ एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया। वही सनावद थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव द्वारा अपने अधिनस्थ स्टाफ के साथ पौधारोपण किया है।इस दौरान आम,आंवला, सिंदूर,पाम,इमली,चीकू जैसे फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया है।