कटनी ग्रामीण: 15 साल से बदहाल रीठी स्टेशन रोड: सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क?
कटनी जिले की रीठी तहसील मुख्यालय से रीठी रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क पिछले 15 वर्षों से अपनी बदहाली की कहानी खुद बयां कर रही है। यह कहना गलत नहीं होगा कि यहां सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क — समझ पाना मुश्किल हो गया है। हर पल दुर्घटना का खतरा इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों ग्रामीणों का आवागमन होता है।