नरवर: गड्ढे की खुदाई में मजदूरों की गेंती की खनक नहीं, अब सुनाई दे रही है जेसीबी की गड़गड़ाहट
नरवर, मगरौनी सव रेंज के वन क्षेत्र में इन दिनों वन माफियाओं की नहीं बल्कि विभाग की ही जेसीबी मशीन की गूंज सुनाई दे रही है शिवपुरी वन मंडल के सतनवाड़ा वन परिक्षेत्र में वन भूमि को भूमाफियाओं के द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाकर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है साथ ही सुरक्षित रखने के लिए सीमा पर कोटरा उठा कर पौधे लगाने के लिए भूमि में गड्ढे खोदने का