समस्तीपुर: भरत तिवारी एनकाउंटर पर समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी का बड़ा बयान, बोलीं– "अगर सरेंडर किया था तो एनकाउंटर गलत"
बिहार में चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण तस्वीर पेश करते हैं। यदि भरत तिवारी निहत्थे थे और उन्होंने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था, तो ऐसे व्यक्ति का एनकाउंटर कर उसकी जान लेना पूरी तरह गलत माना जाएगा।