नईगढ़ी: नईगढ़ी के हड़िया गांव में भतीजे ने 70 वर्षीय वृद्ध चाचा पर लाठियों से किया हमला
Naigarhi, Rewa | Dec 27, 2025 मऊगंज के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत हडिया गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शनिवार को पुरानी रंजिश के चलते एक भतीजे ने अपने ही चाचा (70) पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट आई है। घायल बुजुर्ग की पहचान रामसेवक साकेत पिता गंगा प्रसाद साकेत (70) निवासी ग्राम हडिया के रूप में हुई है