जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहां कई उपभोक्ताओं को बिना किसी वैध कनेक्शन के भारी-भरकम बिजली बिल जारी कर दिए गए। इससे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है और वे समाधान के लिए विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं