थावे: थावे मंदिर में नव वर्ष पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, सदर एसडीपीओ रहे तैनात
नए साल के मौके पर थावे थाना क्षेत्र के थावे मंदिर परिसर में पूजा अर्चना करने के लिए करीब एक लाख से अधिक की संख्या में लोग आए थे। इस दौरान मंदिर परिसर में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में सदर एसडीपीओ प्रांजल सहित काफी संख्या में पुलिस तैनात रही।