ग्वालियर गिर्द: नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने शहर के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
*नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण*ग्वालियर नगर निगम आयुक्त एवं प्रभारी स्मार्ट सिटी सीईओ श्री संघ प्रिय ने आज सोमवार को स्मार्ट सिटी द्वारा महाराज बाडा पर प्रगतिरत कार्यो का निरीक्षण किया। वही उन्होंने टाउन हॉल का मुआयना कर इसके संचालन और रखरखाव संबंधित जरूरी कार्ययोजना बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।