दिल्ली जयपुर हाइवे पर शुक्रवार कापड़ीवास के पास वाहनों की लंबी कतारें लग गई। ट्रैफिक दबाव बढ़ने के बावजूद चेक पोस्ट पर पुलिसकर्मी मौजूद न होने से स्थिति और बिगड़ गई। भारी वाहनों के एक साथ पहुंचने पर लेन बदलने में अव्यवस्था हुई, जिसके कारण कई किलोमीटर तक वाहन धीरे-धीरे रेंगते रहे।