गोपालगंज: रौतारी गांव में संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने कब्र से शव निकाला, मेडिकल टीम ने किया पोस्टमार्टम
जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के रौतारी गांव में संदिग्ध स्थिति में एक महिला की मौत हो गई। वही मौत के बाद उसका शव कब्र खोदकर पुलिस ने बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान रौतारी गांव निवासी बैतुल्लाह की नूरजहां खातून के रूप में की गई है।