गोपालगंज: बिहार पुलिस सप्ताह के तहत मिंज स्टेडियम में आयोजित वॉलीबॉल मैच में पत्रकार टीम ने पुलिस टीम को 2-0 से हराया
शहर के मिंज स्टेडियम में बिहार पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के तहत वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस टीम व पत्रकार टीम के बीच यह मैच खेला गया। इसमें पत्रकार टीम ने पुलिस टीम को 2- 0 से हरा दिया। इस दौरान सदर एसडीपीओ प्रांजल ने विजेता टीम को कप दिया।