रघुराजनगर नगरी: रामनगर बाणसागर डैम में एक ही परिवार के तीन लोग डूबे,स्थानीय लोगों ने मां और चाची को बचाया; 15 साल के बेटे कीचल रही तलाश
मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित बाड़सागर मार्कंडेय आश्रम में शनिवार सुबह 10 बजे विसर्जन कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। डैम में नहाने उतरे एक ही परिवार के तीन सदस्य अचानक गहरे पानी में चले गए। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए दो महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन 15 वर्षीय एक किशोर डैम की गहराई मे चला गया,