अनूपपुर: वार्ड 9 में निकला काला नाग, मचा हड़कंप, सर्प प्रहरी छोटेलाल यादव ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
वार्ड क्रमांक 9 में सोनू साहू के घर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक जहरीला काला नाग सांप दिखाई दिया। सूचना मिलते ही सर्प प्रहरी छोटेलाल यादव मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद सांप को जंगल में छोड़ दिया गया, जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।