बुलंदशहर: जीएसटी टीम ने 4 जनपदों में एक साथ छापा, बुलंदशहर में कार्रवाई से करोड़ों की बोगस आईटीसी लेनदेन का हुआ खुलासा
राज्य कर विभाग की टीमों ने 20 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के चार जनपदों - बुलंदशहर, नोएडा, मेरठ और मथुरा में एक साथ छापा मारा। यह कार्रवाई करोड़ों रुपये की बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के लेन-देन के खुलासे के बाद की गई है। जांच की शुरुआत राज्य कर विभाग, बुलंदशहर के संयुक्त आयुक्त (एसआईबी) शिव आसरे सिंह को मिली एक गोपनीय सूचना से हुई थी। सूचना के अनुसार,