पन्ना: कलेक्टर साहब न्याय करो! पुश्तैनी जमीन पर दबंगों की नजर, पीड़ित परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकी।
Panna, Panna | Jul 8, 2026 पन्ना के रैपुरा अंतर्गत ककरन-नादन गांव में पुश्तैनी जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जे का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित नत्थू प्रजापति ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित का आरोप है कि अदालती फैसला पक्ष में होने के बावजूद विपक्षी दल राजस्व अमले की मिलीभगत से जमीन हड़पना चाहता है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।