लटेरी: लटेरी कृषि उपज मंडी में किसानों की परेशानी बढ़ी, दो दिन इंतजार के बाद हो रही फसल की बिक्री
Lateri, Vidisha | Nov 10, 2025 लटेरी कृषि उपज मंडी में किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए दो-दो दिन इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को बड़ी संख्या में किसान अपनी फसल लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसानों का आरोप है कि ग्राउंड में पर्याप्त लाइट और पानी की व्यवस्था नहीं है। इससे उन्हें और भी परेशानी हो रही है। किसानों ने मांग की है कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए