बुधवार की सुबह करीब 11 बजे भोले बाबा मंदिर के पास कार थ्रेशर से टकरा गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और थ्रेशर करीब 10 मीटर दूर जा गिरा। कार में देव रतन गुप्ता के बहनोई सहित कई लोग सवार थे। राहत की बात रही कि एयरबैग खुलने से सभी लोग सुरक्षित बच गए।