धमतरी: सड़क पर अचानक जानवर आने से बाइक सवार मां-बेटा गिरकर हुए घायल
मिली जानकारी के अनुसार महिला प्रेमिन यादव अपने बेटे के साथ बाइक में सवार होकर आ रहे थे। तभी संबलपुर के पास सड़क में अचानक एक जानवर आ गया। जिससे बाइक सवार मां बेटा गिर गया। हादसे में दोनो घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए एंबुलेंस से धमतरी शहर के एक निजी अस्पताल लाया गया। जहां पर उनका इलाज जारी है।