बिजली संकट पर किसानों का हल्ला बोल, तीन घंटे तक अधिकारियों को घेरा
अलीगढ़ दस्तक न्यूज राहुल शर्मा, अलीगढ़
अलीगढ़ में बिजली संकट को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा किसान मजदूर संगठन के बैनर तले रामघाट रोड स्थित दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता कार्यालय पर महापंचायत आयोजित की गई, जहां बड़ी संख्या में किसानों ने बिजली आपूर्ति में भारी कटौती का विरोध किया किसानों का आरोप है कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटे बिजली देने की घोषणा के बावजूद उन्हें कई दिनों तक केवल 3 से 6 घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि काफी देर तक कोई जिम्मेदार अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा। इसके बाद किसानों ने विरोध तेज कर दिया। विरोध के दौरान अधीक्षण अभियंता उमेश जैन और अधिशासी अभियंता राहुल बाबू कटियार किसानों के बीच पहुंचे। संगठन का दावा है कि दोनों अधिकारिय
Koil, Aligarh | Aug 1, 2026