घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोगरी के सांदिपनि विद्यालय की नई इमारत तैयार, लेकिन पहुंच मार्ग की बदहाल स्थिति बनी परेशानी; कीचड़ भरे रास्ते
घोड़ाडोगरी स्थित सांदिपनि विद्यालय की नई भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि विद्यालय तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में विद्यालय पहुंच मार्ग पूरी तरह कीचड़