गुण्डरदेही: गुण्डरदेही नगर सहित अनेकों गाँव में कल धूमधाम से मनाया जाएगा अक्ति, आज बाजारों में बड़ी संख्या में लोग पुतली-पुतला लेते नजर आए
छत्तीसगढ़ राज्य में बैशाख मास शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया के दिन अक्ति तिहार मनाया जाता है। यह छत्तीसगढ़ की परम्परागत लोक त्यौहारो में से एक है। अक्ति तिहार को छत्तीसगढ़ का कृषि नववर्ष माना जाता है, इस दिन से ही कृषि के नये कार्य आरंभ होते है। नववर्ष होने के वजह से अक्ति के दी शुभ कार्य किये जाते है। इस दिन छत्तीसगढ़ में लोक संस्कार विवाह भी होते है। बच्चे इस दिन पुतरी पुतरा के विवाह भी करते, उन्ही बच्चों की टोलियों में एक दल वर पक्ष होता और एक कन्या पक्ष। आज बड़ी संख्या में लोग बजारो में पुतली पुतला लेते नजर आए।