मधुपुर थाना क्षेत्र के सबेजोर गांव में बीते सोमवार को दो पक्षों के बीच हुए मारपीट के मामले में मधुपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को अनुमंडलीय अस्पताल में सामान्य चिकित्सीय जांच कराने के बाद मधुपुर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।