जबलपुर: पुरानी रंजिश में युवक का अपहरण कर चाकू से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त इनोवा कार और चाकू जप्त
थाना प्रभारी तिलवारा बृजेश मिश्रा ने बताया कि 2 जुलाई 2026 की रात मोहम्मद कामरान अली उम्र 24 वर्ष निवासी नया मोहल्ला ओमती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए जाने की सूचना पर पुलिस पहुंची। कामरान ने बताया कि वह स्कूटी से शेरे पंजाब ढाबा तिलवारा खाना खाने आया था। खाना खाकर रात लगभग 2:30 बजे दोनों घर लौट रहे थे। तिलवारा पुल के ऊपर पहुंचते ही पीछे से 2 कार आईं और स्